Name:
Location: हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, India

बेहतर इंसान बनने के लिए संघर्षरत; बराबरी के आधार पर समाज निर्माण में हर किसी के साथ। समकालीन साहित्य और विज्ञान में थोड़ा बहुत हस्तक्षेप

Saturday, January 21, 2006

प्रासंगिक

प्रासंगिक

लंबे समय तक खाली मकान की बाल्कनी में बना उसका घोंसला उखड़ चुका था।

ठंड की बारिश के दिन। मकान के अंदर रजाई में दुबकी तकलीफें।

उड़ने की आदत में चाय की जगह कहाँ। वे बार बार लौटते, अपना घोंसला ढूँढते।

शीशे की खिड़कियों से दिखता आदमी उनके पंखों की फड़फड़ाहट पर झल्लाता हुआ।
सुबह सुबह अखबार। विस्फोट, बेघरी, बेबसी और राजकन्या को परेशान करने वाले सनकी आदमी की गिरफ्तारी।
शीशों पार दुनिया में कितनी तकलीफें।

निरंतर वापस आना उनका ढूँढना घोंसला
प्रासंगिक।

(साक्षात्कार- मार्च १९९७)

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Links to this post:

Create a Link

<< Home