आए! आए आए आए!
दोस्तों! इस बार स्कूटर चल गया। ओए बजाज, बजाज ओए! तो शुक्रवार को हमने फ्रांसीसी फिल्लम देखी।
Ensemble cest trop – टिपिकल फ्रांसीसी फिल्म। संबंधों पर चुटकी, यौनिकता यानी सेक्सुआलिटी पर चुटकी, यह फ्रांसीसी फिल्मों की खासियत है। मुझे याद नहीं आ रहा कि मैंने कभी कोई गंभीर फ्रांसीसी फिल्म कभी देखी हो। कोई तो ज़रूर देखी होगी। जेरार्द देपार्दू की शक्ल देखते ही लगता है बंदा शरारती है। यह अलग बात कि वह ' दाँतों' का अभिनय भी कर सकता है।इस दौरान बड़ी बात यह हुई कि प्रत्यक्षा ने लोर्का के ''Pequeño vals vienés' के आना बेलेन द्वारा गायन की लिंक भेजी। मैंने शब्दों के बारे पूछा, तो जो लिंक उसने भेजी, उससे पता चला कि अंग्रेज़ी के प्रख्यात कवि लेनर्ड कोहेन ने भी इसे अंग्रेज़ी में गाया है। फिर वह भी ढूँढा। आए! आए आए आए!
ओ हो हो (वही टिपणिया स्टाइल) –
आए! आए आए आए!
क्या बात है!
Labels: संगीत विदेशी

0 Comments:
Post a Comment
Links to this post:
Create a Link
<< Home